कांकेर चारामा राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलने वाले इस महा अभियान मे आज ग्राम पंचायत भानपुरी के आंगनबाड़ी मे सुंदर पोषण रंगोली बना कर ,इस अभियान को सुचारु रूप से संचालित किया गया, इसमे आँगनबाड़ी केंद्र ग्राम भानपुरी आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चम्पी नेताम , डोमेश्वरी और गांव के अन्य माताएं उपस्थित हुए । इसमे विशेष नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक गोविंद सिन्हा का विशेष सहयोग रहा,
उन्होंने आँगनबाड़ी कार्यकर्ता से जानकारियां ली इसमे बच्चों के संतुलित आहार को ध्यान दिया जाता है, साथ हि गर्भवती माताओ को विशेष व्यंजन आहार किट 6 विशेष शासन के तरफ से दिया जाता, बच्चे कुपोषित न रहे इसे देखते हुए, यह अभियान चलाया जाता है , इस अभियान को देश के प्रत्येक आँगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से मनाया जाता है, इसे पोषण माह भी कहा जाता है।

Author: Devesh Nirmalkar
Post Views: 55