धान खरीदी केंद्र झारा में, प्रति बोरी सुकती के नाम पर 2 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा है, किसानों को खुलेआम लूट – सुरजीत ठाकुर

संवाददाताः- ओमप्रकास उसेन्डी

जिला प्रसासन की मिलीभगत कोचवाही संग्रहण केन्द्र का मामला ठंडा हुआ नही किसानो से 2 किलो धान की लुट शुरू हो गई – राजू सलाम

नारायणपुर विधायक जानबूझकर कर रहा अनदेखी, कांग्रेस की सरकार किसानों का कर रहा है शोषण – नरेंद्र नाग

नारायणपुर:- आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने नारायणपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों को शोषण का आरोप लगाया है। नरेंद्र नाग ने कहा कि नारायणपुर जिले के धान खरीदी केंद्र झारा में प्रति बोरी 2 किलो धान किसानों से अतिरिक्त लिया जा रहा है, जो कि अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक चंदन कश्यप को किसानों के साथ हो रहे अन्याय से कोई लेना देना नहीं है।वे जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं। किसानों के बदौलत सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार आज किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले पर जिम्मेदार दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो,अन्यथा आम आदमी पार्टी किसानों के साथ आंदोलन करने बाध्य होगी। साथ ही राजू सलाम ने प्रशासन को आरोप लगाते हुए कहा की कोचवाही धान संग्रहण केंद्र मे धान मे रेत मिलाकर करोडो का बंदरबाट का मामला इधर ठंडा हुआ नही जिला प्रसासन के संरक्षण मे किसानो से 2 किलो सुकती के नाम पर लुट रही है आम आदमी पार्टी ऐसे मामलो को दबने नही देगी जिम्मेदार अधिकारीयो पर जिला प्रसासन कार्यवाही नही करती है तो आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन करने बाध्य होगी आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर किसानो के साथ खड़ी है आगे भी खड़े रहेगी

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!