महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: सड़क पर उतरकर कांग्रेसियों ने किया आंदोलन, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, 28 अगस्त को दिल्ली में जुटेंगे कार्यकर्ता

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। 17 से 23 अगस्त तक कांग्रेस हल्लाबोल आंदोलन कर रही है। यह आंदोलन देश के सभी राज्यों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ता आज सड़कों पर निकले और उन्होंने दुकानों, फल ठेलेवालों, फूल बेचने वालों से महंगाई के बारे में बातचीत की। महंगाई पर आम लोगों की प्रतिक्रिया भी ली गई। इस आंदोलन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता 28 अगस्त को राजधानी दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देशभर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रभावी कैंपेन चलाने का निर्देश जारी किया है।

कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन।

सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई

AICC ने अपने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि एक तरफ देश में करोड़ों युवा बेरोजगार बैठे हैं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार के कई विभागों में करीब 10 लाख पद खाली पड़े हैं। लोग बेरोजगारी और महंगाई की दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। अनिल शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस इस कठिन समय में जनता के साथ खड़ी है। हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। इस कड़ी में 5 अगस्त को भी देशव्यापी प्रदर्शन हुआ था।

कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन।

कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!