ब्यूरो चीफ मुकेश जैन
कांकेर – जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों का जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला द्वारा किया गया है। पण्डित विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के खेल मैदान में जिले के सातों विकास खंडों के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के लगभग 300 प्रतिभागियों ने मिनी वर्ग एवं सिनियर वर्ग के 100, 200 एवं 400 मीटर तथा रिलेरेस, कबडडी, बैडमिंटन, शतरंज, खो-खो, फुटबॉल, व्हालीबॉल, फुगड़ी खेल विद्याओं में भाग लिया। समस्त विद्याओं में भाग ले रहे प्रतिभागी अपनी-अपनी खेल विद्या का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उनके प्रदर्शन के आधार पर 40 व्यायाम अनुदेशकों द्वारा संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
![](https://cgfirstnews.com/wp-content/uploads/2021/10/02-2-1-1024x591.jpg)
आज सभी विद्याओं में चयनित प्रतिभागियों को सहायक जिला क्रीडा अधिकारी आबिद खान के नेतृत्व में जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर समस्त चयनित प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कावड़े, नोडल अधिकारी नवीन सिन्हा, सहायक नोडल अधिकारी नवनीत पटेल संकुल समन्वयक नितेश उपाध्याय, हेमेन्द्र साहसी, क्रीड़ा शाखा प्रभारी के.एस.चौहान, अविनाश वासनिकर, बालमुकुन्द तिवारी, छन्नू मण्डावी एवं जिले के समस्त व्यायाम शिक्षक के द्वारा संभाग स्तरीय चयन प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
![CG FIRST NEWS](https://cgfirstnews.com/wp-content/litespeed/avatar/a6615fc14522bcc5b4d0087d9141310d.jpg?ver=1738315630&d=https://cgfirstnews.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS