Breaking News-पुलिस को मिली बड़ी सफलता ओडिशा से CG, फिर महाराष्ट्र ले जाने वाले थे गांजा: लग्जरी कार में छिपाकर ला रहे थे तस्कर, 2.5 लाख के माले के साथ 2 दबोचे गए

 

गांजा से भरी कार जब्त - Dainik Bhaskar

गांजा से भरी कार जब्त

दुर्ग पुलिस ने लग्जरी कार में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लगभग 40 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत ढाई लाख से अधिक बताई जा रही है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

 

मोहन नगर पुलिस को बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो आरोपी महाराष्ट्र पासिंग नंबर की कार में गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत अपनी टीम को अलर्ट किया। इसके बाद बाफना टोल प्लाजा में चेकिंग लगा दी। जैसे ही कार टोल प्लाजा पहुंची। पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे रुकवाया।

पूछताछ में कार में सवार दोनों लोगों ने अपना नाम सूरज मारोत राव और विनोद डोंगरे बातया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिग्गी के भीतर बोरी में भरा हुआ 40 किलोग्राम से अधिक वजन का गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने कार को गांजा सहित जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया वह लोग ओडिशा से रायपुर के रास्ते गांजा लाकर महाराष्ट्र के नागपुर जा रहे थे।
फिल्मी स्टाइल से रोका गया कार को
मोहन नगर पुलिस ने गांजा तस्करों की कार को फिल्मी स्टाइल में रोका। पुलिस से पहले टोल प्लाजा में खड़ी हो गई थी। इसके बाद जिस लेन में तस्करों की कार थी उस लेन में दो पुलिस वाले पहुंच गए। उन्होंने तस्करों की कार के आगे चल रही कार को रुकवाया और उससे पूछताछ शुरू की। तब तक दूसरे पुलिस कर्मियों ने गांजा तस्कर की कार को घेर लिया और उसे भागने का मौका नहीं दिया। पुलिस वालों का कहना है कि यदि वह सीधे तस्कर की कार को रुकवाते तो वह सामने कोई भी होता उसे टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश करते। इसमें किसी की जान भी जा सकती थी।

 

खबरें और भी हैं…

 

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!