छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के त्रिमासिक बैठक ग्राम देवसुन्धरा विकास खण्ड पलारी जिला बलौदाबाजार-भाठापारा में राजश्री महंत रामसुन्दर दास जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग की अध्यक्षता में आहूत हुआ।जिसमें सदस्य श्री नरेन्द्र यादव जी शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की गौ वंश की रक्षा व समुचित पशुधन विकाश हेतु माननीय भूपेश बधेल की सरकार गौ धन न्याय योजना चला रही है जिससे हमारे पशुपालक काफी उत्साहित हैं।किसान भाइयों को जैविक उर्वरक भी ग्राम गौठान से उपलब्ध हो रहा है।किसानों को लाभन्वित हो रहा है।शासन से अनुदान प्राप्त गौ शालाओ को मिलने वाले अनुदान की समुचित उपयोग हेतु संचालन कर्ताओं को निर्देशित किये।बैठक में श्री सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद, श्री मन्ना यादव उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, समस्त सदस्य गण गौ सेवा आयोग, व हिरवेन्द्र साहू,यशवंत नायक, महेन्द्र नायक, रमाशंकर यादव भी शामिल हुए।
Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS