घर में घुसकर महिला से मारपीट: पीड़िता ने कहा-मैंने उसके खिलाफ महिलाओं को जमा किया इसलिए पीटा; पुलिस ने कहा-पति को मारने आए थे; 5 गिरफ्तार



गिरफ्त में आरोपी।

बिलासपुर में महिला के घर घुसकर मारपीट करने वाले नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर लाठी-डंडा और लकड़ी के बत्ते से उनकी जमकर पिटाई की थी। बताया जा रहा है कि महिला ने गुंडागर्दी करने वाले युवक के खिलाफ महिलाओं को इकट्‌ठा कर अपने घर में बैठक बुलाई थी और शिकायत लेकर SP ऑफिस जाने की योजना बनाई थी। इधर, बदमाशों का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे हमला करने के बाद भागते नजर आ रहे हैं। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

 

शहर से लगे अमेरी स्थित शैलेन्द्र नगर कॉलोनी निवासी गीतमाला करमाकर गृहणी हैं। उन्होंने कॉलोनी में कपिल त्रिपाठी भी रहता है, जो आए दिन गुंडागर्दी और रंगदारी करता है। वह मोहल्ले में जमीन खरीद-बिक्री करने के बहाने अवैध कब्जा करता है। इसके साथ ही छोटी-छोटी बातों को लेकर मोहल्ले के लोगों को डरा-धमका कर मारपीट करता है। उसकी हरकतों से कॉलोनी की महिलाएं भी त्रस्त हो चुकी हैं।

गीतमाला ने पुलिस को बताया कि कपिल त्रिपाठी की गतिविधियों से तंग आकर महिलाएं एकजूट हुई थीं। उन्होंने अपने घर में ही महिलाओं की बैठक बुलाई थी। इसकी जानकारी कपिल त्रिपाठी को हुई, तब उसने महिलाओं को डरा-धमकाने के लिए उन (महिला) पर हमला कराया है।

महिला ने बताया कि वह अपने घर में काम कर रहीं थीं। उसी समय तीन लड़के डंडा और लकड़ी का बत्ता लेकर उनके घर में घुस गए और उनके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या पांच थी, जो स्कूटी में आए थे। इस घटना के बाद उन्होंने पड़ोसियों के CCTV कैमरे से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश भी की। CCTV में बदमाश युवक उनके घर में घुसते और पिटाई करते समय आते-जाते और भागते नजर आ रहे हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि कपिल त्रिपाठी आदतन बदमाश है। वह मोहल्ले में गुंडा तत्व के युवकों को लेकर आता है। जमीन में अवैध कब्जा कर लोगों को धमकाता है। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस भी दर्ज है। महिला ने बताया कि कपिल त्रिपाठी ने ही उनके ऊपर हमला करवाया है। इसके बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस बोली- पति को मारने गए थे बदमाश, सामने आ गई महिला
इधर, CCTV कैमरे के आधार पर पुलिस ने सरकंडा के बंधवापारा निवासी मनीष तिवारी (25), अमेरी के सतनाम नगर निवासी राजा नेताम (22), अमेरी के ही शैलेंद्र चतुर्वेदी (31), सुजीत बंजारे (19) और 16 साल के नाबालिग लड़के की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। TI पौरुष पुर्रे ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने महिला के पति सुजीत करमाकर को मारने की जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुजीत फाइनेंस का काम करता है और उनके पैसों को खुद रख लिया है। उससे परेशान होकर युवक उसे मारने के लिए गए थे। लेकिन, गलती से महिला सामने आ गई और महिला के साथ मारपीट करना पड़ा।

कपिल त्रिपाठी को बचाने महिला का आरोप
गीतमाला ने बताया कि न तो उनके पति का किसी से विवाद है और न ही उनके खुद का कोई दुश्मन है। पुलिस की पकड़ में आए युवक गुमराह कर उनके पति को टारगेट बनाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस इन युवकों से बारीकी से पूछताछ करेगी, तब उनके पीछे कपिल त्रिपाठी का नाम सामने आएगा। उन्होंने पुलिस पर कपिल त्रिपाठी की बचाव करने का आरोप लगाया है।

 

खबरें और भी हैं…

 

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
6
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!