चिटफंड के आरोपियों को बाहर राज्य से गिरफ्तार करने व साइबर सेल के कर्मचारियों द्वारा चिटफंड/धोखाधड़ी व अन्य गंभीर अपराधो के साक्ष्य डाटा संकलित करने उत्कृष्ट तकनीकी कार्य हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधि/कर्मचारियों को कैश रिवार्ड देकर किया गया सम्मानित।

जिला ब्यूरो :- फिलिप चाको


दिनांक 14.09.2022

Cop of The month August

चिटफंड के आरोपियों को बाहर राज्य से गिरफ्तार करने व साइबर सेल के कर्मचारियों द्वारा चिटफंड/धोखाधड़ी व अन्य गंभीर अपराधो के साक्ष्य डाटा संकलित करने उत्कृष्ट तकनीकी कार्य हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधि/कर्मचारियों को कैश रिवार्ड देकर किया गया सम्मानित।

आज दिनांक 14.09.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा कॉप ऑफ द मंथ के तहत माह अगस्त 2022 के COP:-
स.ऊ.नि. धरम भुआर्य, आर योगेश सिन्हा, आर.प्रवीण साहू, आर. पीपेश्वर बंजारे के द्वारा थाना बालोद के अपराध क्र.140/15 व अप.क्र. 319/16 धारा 420,467,468, 471,34 भादवि दोनों प्रकरण के फरार आरोपी उपेन्द्र तोमर, को भिण्ड (म. प्र.) से गिरफ्तार करने पर व साइबर सेल में कार्यरत आर. पूरन देवांगन एवं आर. मिथलेश यादव के द्वारा जिला बालोद अन्तर्गत समस्त थाना/चौकी के धोखाधड़ी व अन्य गंभीर अपराधों की महत्वपूर्ण साक्ष्य डाटा को संकलित करने उत्कृष्ट तकनीकी कार्य हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय व अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर, सीएसपी राजहरा श्री मनोज तिर्की एवं ऑफिस स्टाफ द्वारा अधि/ कर्मचारीयों के कार्य की प्रशंसा कर केश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और आगे भी भविष्य में ऐसे बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी गई। बालोद पुलिस 🙏🇮🇳

philip chacko
Author: philip chacko

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
6
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!