रिपोर्ट – खिलेश साहू
कुरुद कांग्रेस भवन् में आज युवा कांग्रेस के बैठक आयोजित किया गया था, जिसमें कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो 100 किमी पदयात्रा, एवं रायपुर में 21 नवंबर के संकल्प समारोह के लिए आवश्यक चर्चा कर रूप रेखा तैयार किया गया। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी सुश्री पलक वर्मा जी, सहप्रभारी इकबाल ग्रेवाल जी, प्रियंका सारसर और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देश में कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में कल 12 नवंबर से 19 नवंबर तक 100 किमी भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित किया जा रहा है ।
जिसमें कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत 12 नवम्बर को जोरातराई सिंगलदीप के मनोकामनेश्चर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना कर सेलदीप, चुचरूंगपुर, मंदरौद,, सिंधौरीकला, सिंधौरिखुर्द पहुंचेगी।
13 नवंबर को कांग्रेस भवन कुरूद से, भरदा, कुहकुहा, दहदहा, मेंडरका, भोथली, चरमुड़िया, भालुकोना, अटंग पहुंचेगी।
14 नम्बर को मेघा से शुरुआत कर अरौद, गिरौद, सोंगा, हरदी, बेलौदी, खैरझिटी पहुंचेगी।
15 नम्बर को ग्राम बगदेही से शुरुआत कर भेंडरवानी, देवरी , सिहाद, कोसमर्रा , भखारा, बठेली पदयात्रा पहुंचेगी।
16 नवम्बर को थुहा, नवागांव, अंवरी, भैसबोड़, , जरवायडिह, मड़ेली, सरबदा पद यात्रा पहुंचेगी।
17 नवंबर के कातलबोड, खैरा ,कोकड़ी, चर्रा से कुरूद भ्रमण कर 100 किमी पदयात्रा का समापन कुरूद में होगा।
कुरुद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 100 किमी भारत जोड़ो पद यात्रा किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के संघर्ष, विचारधारा और छग शासन के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
विधानसभा स्तरीय 100 किमी भारत जोड़ो पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी ,के सभी विंग के पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से इस पद यात्रा में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस भवन की बैठक जिसमें जिला युकाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, उपाध्यक्ष मिलन साहू, कुरूद विधानसभा युकाध्यक्ष देवव्रत साहू, उपाध्यक्ष महिम शुक्ला, इंद्रजीत दिग्वा , भारतभूषण साहू, ब्लॉक युकाध्यक्ष डूमेश साहू , ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता योगेश चंद्राकर, एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू, युका महासचिव यक्ष साहू ,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष योगेश साहू , तुलसी साहू सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहें।

Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS