विनेश अब तक नहीं पहुंचीं टोक्यो: वीजा की अवधि खत्म होने की वजह से नहीं पकड़ी सकीं फ्लाइट, भारत के लिए कुश्ती में गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार

भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ओलिंपिक के लिए अब तक टोक्यो नहीं पहुंच पाई हैं। उन्हें 5 अगस्त को पहला मुकाबला खेलना है। ओलिंपिक प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें इवेंट से एक हफ्ते पहले टोक्यो पहुंचना जरूर है। दरअसल विनेश हंगरी के बुडापेस्ट में ट्रेनिंग कर रही थीं। वे वहां से फ्रांस के फ्रैंकफर्ट पहुंची थीं। विनेश को फ्रैंकफर्ट से टोक्यो के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाईं।

उनके यूरोपीय संघ (EU) के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गई थी। विनेश फोगाट कुश्ती में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में हिस्सा लिया है। इस वर्ग में उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त है।

विनेश को मंगलवार रात को टोक्यो पहुंचना था। पर जैसे ही वह फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर पहुंचीं, उन्हें वहीं रोक लिया गया। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने हालांकि मामले को सुलझा लिया। सूत्रों के मुताबिक विनेश बुधवार को टोक्यो पहुंच जाएंगी। IOA के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बताया कि यह जानबूझकर नहीं किया गया था। उनका वीजा 90 दिनों के लिए मान्य था, लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिनों के लिए यूरोपीय संघ में थीं।

अधिकारी ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने इस मामले को उठाया है। इसके बाद फ्रैंकफर्ट में इंडियन कॉन्सुलेट मामले को सुलझाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा। विनेश बुधवार को टोक्यो पहुंच जाएंगी। विनेश ने इन खेलों के लिए फिजियो के एक्रीडिटेशन की मांग की थी। वह मंगलवार को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट के ही होटल में रुकेंगी। सूत्रों के मुताबिक विनेश का फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट भी किया गया।

खबरें और भी हैं…
CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
6
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!