Breaking News

Mahtari Vandan Yojana : महिलाओं के लिए खुशखबरी,महतारी वंदन योजना में फिर से खुलेगा पंजीयन, सीएम विष्णु देव साय ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़: राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को महासमुंद जिले के खल्लारी ग्राम में एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से अब तक करीब 70 लाख महिलाओं को सम्मान राशि दी जा रही है, लेकिन अब उन महिलाओं के नाम भी योजना में जोड़े जाएंगे, जो किन्हीं कारणों से पहले इससे वंचित रह गई थीं।

सीएम साय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राज्य की हर जरूरतमंद महिला को महतारी वंदन योजना का लाभ मिले। हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं, और जिनके नाम पहले छूट गए थे, उन्हें भी जल्द जोड़ा जाएगा।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनता की मांग पर लिया गया फैसला

लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि कई योग्य महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित रह गई हैं। मुख्यमंत्री ने जनता की इस भावना को समझते हुए घोषणा की कि सरकार जल्द ही नई सूची बनाकर सभी छूटे हुए नामों को जोड़ेगी। इससे लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा और वे भी अब मासिक सम्मान राशि की हकदार होंगी।

15 महीने में कई बड़े कार्य: सीएम

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की 15 महीने की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए, जिनमें से 14 लाख आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही दिन में 3 लाख आवासों का गृह प्रवेश करवाया, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

किसानों को मिला लाभ

धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल 21 क्विंटल प्रति किसान की दर से धान खरीदी की गई है। इसके बाद किसानों को 12,000 करोड़ रुपये की बोनस राशि भी वितरित की गई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Mukesh Sinha

Chief Editor & Admin Mr. Mukesh Kumar Sinha हमारा मकसद सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि आपको जागरूक बनाना है – वो भी तथ्यों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.