कांकेर जिले के नगर चारामा में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है श्री गुरु नानक देव जी 553वां जन्मोत्सव

कांकेर जिले के नगर चारामा में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जन्मोत्सव, जी आप को बता दे की विगत 2 ,11,2022 से प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से स्थानीय गुरूद्वारा श्री नानक दरबार से प्रभात फेरी निकाली जाती है, जो नगर के गुरु प्रेमियों के घरों में अरदास करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारे में पहुंचेगी , बड़ी संख्या में स्थानीय सिंधी एवं सिख समुदाय के लोग शामिल होगे। यह जानकारी समाज के सह सचिव अजय जगवानी के द्वारा दी गई।
ज्ञात हो कि नगर में श्री गुरु नानक जयंती ( प्रकाश पर्व ) दिनांक 9/11/2022 दिन बुधवार को मनाया जाएगा। सुबह 9:30 बजे सिंधु यूवा संगठन और सिंधु महिला संगठन के तत्वाधान में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। सुबह 10: 30 से गुरूद्वारा श्री नानक दरबार में भोग साहिब और कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है।


दोपहर 12:30 बजे से आम लंगर ( भंडारा ) और दोपहर 3 बजे से नगर कीर्तन ( जुलुस ) बड़ी धूमधाम से निकाला जाएगा जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देर शाम गुरूद्वारे वापस पहूंचेगा जहां आतिशबाजी और अरदास के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी। उक्त जानकारी समाज के सचिव राजेश भोजवानी के द्वारा दी गई।प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी में स्थानीय सिंधी समाज के, सिंधु यूवा संगठन और सिंधु महिला संगठन के लोग शामिल होते हैं जिनमें से मुख्यत: समाज के अध्यक्ष नारायण दास पंजवानी, शिव जोतवानी, नारायण सचदेव, प्रकाश जोतवानी, यूवा संगठन के अध्यक्ष सन्नी वाधवानी, गोलू पंजवानी, जीतेन्द्र जोतवानी, अजय जगवानी, दीपक नानवानी , सिंधु महिला संगठन की अध्यक्ष पूजा भोजवानी, माया वाधवानी, निर्मला माखिजा, अनिता माखिजा, संगीता जगवानी, सरिता असरानी, दूर्गा सचदेव, प्रिया पंजवानी, कीर्ति सबनानी

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!