संवाददाता – खिलेश साहू
भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय महतारी हूंकार रैली का आयोजन 11 नवंबर दिन शुक्रवार को बिलासपुर में आयोजित की गई है जिस के बैनर तले आज धमतरी जिले के नगरी विधानसभा के कुकरेल मंडल में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के महिलाओं द्वारा कुकरेल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से रैली निकालकर नगर भ्रमण कर कुकरेल मंडल के गाँव गाँव मे जगह जगह पोस्टर चिपका कर भूपेश सरकार के जनविरोधी नीति एवं कार्यों के खिलाफ नारेबाजी कर रैली निकाला गया भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली प्रदेश स्तरीय है जिसमे प्रमुख मांग शराब बंदी,रेडी टू इट का निजीकरण,

प्रधानमंत्री आवास योजना बंद करना ,कांग्रेस राज में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म, लूटपाट,अपहरण,हत्या,मानव तस्करी,महिलाओं के साथ हो रही अत्याचार जैसे कई मुद्दों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने महतारी हुंकार रैली का आयोजन 11 नवम्बर को किया गया है जिसकी तैयारी लगभग कर ली गई है ।भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने महतारी हुंकार रैली में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल होने की अपील किया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास,जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव,कुकरेल मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम,

मंडल उपाध्यक्ष चंद्रकला साहू,मोनिका देवांगन, आदि महिलाएं उपस्थित थी ।भाजपा कुकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर,महामंत्री इंद्राणी निषाद, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, सरपंच महेंद्र नेताम, शक्ति केंद्र प्रभारी अजय यादव,भगवान सिन्हा,नरेंद्र ध्रुव आदि लोग भी शामिल होकर लोगो से अपील किया कि रैली में अधिक से अधिक शामिल हो।।

Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS