रिपोर्ट – खिलेश साहू
कुरुद:- कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा स्तरीय 100 किमी नफरत छोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में सेलदीप जोरातराई के सिंगल दीप मनोकामनेश्वर मंदिर से पूजा अर्चना कर सेलदीप, चुचरुंगपुर, मंदरौद, सिंधौरी कला और सिंधौरी खुर्द में पहले दिन का समापन किया गया।
जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ खुशहाल है। यहां के अन्नदाताओ के हित भूपेश सरकार कृत संकल्पित है।आगे भी छत्तीसगढ़ में विकास कार्य जारी रहेगा।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर ने कहा कि विगत 15 सालो की नाकामी से छत्तीसगढ़ में जो कार्य अधूरा रुका था ,उसे हमारी भूपेश सरकार ने पूरा कर दिखाया। आज हम यही संदेश इस पदयात्रा के माध्यम से आप तक पहुंचाने आए है।
युकां के विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि हम सभी आज पदयात्रा के माध्यम से आप लोगो तक यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सन्देश लेकर आए है।उन्होंने प्रदेश में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में या किसानों के हित की बात करें वह आज तक रमन सरकार नही कर पाई।आगे हमे कुरुद में भी अपना विधायक बनाकर भय ,नफरत व भ्रस्टाचार के रावण का दहन करना है।

नगर पंचायत सभापति व युकां के ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू ने बताया कि राहुल गांधी जी आज खुद लोगो तक पहुंच कर उनके हितों के लिये कार्य करने का कार्य कर रहे है।आज हमें मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी है।मोदी सरकार ने केवल लोकलुभावन सपने दिखाकर केवल निराश ही किया है।
पहले दिन पद यात्रा में ज.पं.अध्यक्ष कुरुद शारदा लोकनाथ साहू जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, गोविन्द साहू, न.पं.अध्यक्ष कुरुद तपन चन्द्राकर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर, सरपंच सेलदीप पुष्पलता साहू, प्रतिनिधि मनीराम साहू,लोकुमारी साहू पूर्व सरपंच सेलदीप, युका.जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी ,उपाध्यक्ष मिलान साहू, कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू, उपाध्यक्ष महिम शुक्ला, भारत भूषण साहू, इंद्रजीत सिंह दिग्वा, ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू, जनपद सदस्य रविन्द्र साहू, भीखम यादव जोन अध्यक्ष, सिंधौरिखुर्द सरपंच त्रिवेणी साहू , पार्षद उत्तम साहू , अशोक साहू, तुकेश साहू, यक्ष साहू, ऐश्वर्य साहू, चुनेश्वर साहू, रेवा यादव, टिकेश निषाद, भागी निर्मलकर, रूपेंद्र साहू, युवराज साहू, विमल ध्रुव, उमंग साहू, धनेंद्र बंजारे, पप्पू राजपूत, पुखराज साहू, सोम साहू, सूर्यप्रकाश, राजेश बघेल, हरीश दिवान,कुलदीप कश्यप,खेदु साहू,दशरथ दिवान, ओमप्रकाश,जहूर दीवान, राजेश साहू,तरुण दिवान,मनहरण साहू, पंकज निषाद, भोजराज निषाद, दामोदर निषाद, उमाशंकर साहू, हेमलाल, दुलार साहू, उमेश, ऋषि साहू, शैलेन्द्र साहू, दुलार साहू , घनश्याम, कान्हा साहू, सहित गांव के वरिष्ठ कांग्रेस जन एवम् युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं उपस्थित रहें।

Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS