सोरिद वार्ड में ठाकुरपेड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने पहुंची विधायक रंजना साहू, लिए व्यासपीठ का आशीर्वाद
रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी- परम कृपालु ब्रह्मांड नायक भगवान कृष्ण जी की कृपा से स्वर्गीय रुपउराम साहू एवं कचरी बाई साहू की पुण्य स्मृति में पुत्र एवं शिव प्रसाद साहू एवं पुत्रवधू सोहद्रा बाई साहू सहित समस्त ठाकुरपेड़ी परिवार के द्वारा 1 फरवरी से 9 फरवरी तक सोरीद नगर वार्ड धमतरी में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन की जा रही है, जहां पर भागवताचार्य श्रद्धेय पंडित श्री मनोज दुबे जी महाराज के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं एवं विभिन्न कथाओं का वाचन कर रहे हैं। जिसके पंचम दिवस में साहू परिवार का आतिथ्य स्वीकार कर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथा श्रवण करने एवं जीवन धन्य बनाने पहुंची। सर्वप्रथम व्यास पीठ का आशीर्वाद लिए एवं भगवान बांके बिहारी की पूजा अर्चना की। पंडित मनोज दुबे जी द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव कथा के बाद संध्या कालीन बेला में श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंद उत्सव की कथा का वाचन की जिसमें समस्त कृष्ण भक्त आनंद प्रेमी श्रोतागण कृष्ण जन्मोत्सव में झूमते रहे। कथा के दौरान महाराज जी ने कहा कि दुष्टों के संहार एवं मुक्ति देने भगवान विष्णु ने पृथ्वी आठवें अवतार के रूप में माता देवकी के गर्भ से कृष्ण के रूप में लिए, जिसका लालन-पालन नंद बाबा के घर पर हुआ। विधायक रंजना साहू ने कथा श्रवण करते हुए समस्त श्रोताओं के मध्य कहां की भगवान की लीला अपरंपार है, उन्होंने जनकल्याण के लिए इस धरती पर अनेक रूप में अवतार लिए हैं। जब-जब सृष्टि में दुष्टों व असुरों का अत्याचार बड़ा है तब तब इनके संहार करने के लिए धरती पर अवतार लिए है। साहू ने आगे कहा कि आज के कलयुगी जीवन में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करना मोक्ष का मार्ग है। पूर्वा वार्ड पार्षद एवं भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष दमयंती गजेंद्र ने कहां की जीवन के उद्धार के लिए धर्म के प्रति लगाव रखकर हमें अपने जीवन को धन्य बनाने प्रभु का गुणगान सदैव करते रहना चाहिए।


