भाजपाइयों द्वारा धरना प्रदर्शन कर नोटिस का पुतला दहन किया गया

जगदलपुर (बकावंड)-भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि वसूली के लिये किसानों को भेजे जा रहे नोटिस के विरोध में शुक्रवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावण्ड में एसडीएम और तहसील कार्यालय के समक्ष किसानों को भेजे गये नोटिस को जला कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान करने नोटिस भेज रही है व किसानों के हितार्थ केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना को बदनाम करने साजिश रच रही है।

भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में बकावण्ड व उसके आसपास के क्षेत्र के किसान भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बकावण्ड एसडीएम तहसील कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुये पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि वसूलने नोटिस थमाया जा रहा है। जिससे किसान भयभीत व परेशान है। भाजपा सदैव किसानों के साथ है और कांग्रेस सरकार के ऐसे कृत्य के विरोध में खडी़ है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कहा कि जिले के हजारों मेहनतकश किसानों को कांग्रेस राज्य सरकार के इशारे पर राशि वसूली के नोटिस भेजा गया है। नोटिस में किस कारण से किसानों को अपात्र माना गया है, इसका उल्लेख भी नहीं है। जिन किसानों को राशि नहीं मिली, उन्हें तक नोटिस दिया गया है। यह सरासर मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि जैसी महती योजना को बदनाम करने की साजिश है। जिसमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार लिप्त है। जिसका पुरजोर विरोध भाजपा कर रही है।

भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ लगभग दो घंटे विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम व तहसील कार्यालय के समक्ष किसानों को दिये गये नोटिस को भी जलाया।

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से महेश जैन, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप,आलोक ठाकुर, मनी राम कश्यप,श्रीधर ओझा,वेदप्रकाश पाण्डेय, वनवासी मौर्य, जोगेंद्र चंद्राकर, नारायण बिसाई,मोहन जोशी, धनुर्जय कश्यप, उदबोराम नाग, परिस बेसरा,पुरषोत्तम जोशी, नरेंद्र जोशी,महेश कश्यप, पुलकेश्वर पाण्डेय, दामोदर बघेल,रोहित त्रिवेदी, तरूण पाण्डेय, हेमकांत ठाकुर, बलराम बेसरा, ललिता बघेल, सत्यभामा, भोलाराम, अनंत राम,सोनबारी भद्रे,अर्जुन पाण्डेय, काशीराम, सोमाराम, वेनुधर आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!