पंचायत सचिव संघ तिल्दा नेवरा के निर्विरोध अध्यक्ष बने भरत वर्मा

खरोरा/रोहित वर्मा-पंचायत सचिव संघ ब्लाक इकाई तिल्दा जिला रायपुर के ब्लाक अध्यक्ष का निर्वाचन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रदेश पंचायत सचिव संघ छ.ग. के आदेशानुसार 16 दिसंबर को मतदान स्थल खपरी बंजारी मंदिर परिसर (तिल्दा ) में निर्वाचन कार्य प्रातः11:00 बजे से प्रारंभ होकर 4:00 बजे तक संपन्न हुआ। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष हेतु भरत वर्मा सचिव ग्राम पंचायत भड़हा का आवेदन प्राप्त हुआ ।जिसे निर्वाचन अधिकारी खेदू राम धीवर ,भगवंत वर्मा,बलदाऊ वर्मा करारोपन अधिकारी जनपद पंचायत तिल्दा द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ तिल्दा नेवरा घोषित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान की गई ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अमर धनकर उपस्थित हुए एवं साथ में ब्लाक कार्यकारणी का गठन किया गया।*
जिसमें अध्यक्ष भारत वर्मा,सरंक्षक ललित वर्मा, उपाध्यक्ष होरीलाल वर्मा ,आशा यादव ,संगठन सचिव कोमल प्रसाद साहू ,सहसचिव मालती ध्रुव ,कोषाध्यक्ष विष्णु देवांगन ब्लाक कार्यकारणी सदस्य का गठन किया गया।
इस अवसर पर चिंतामणि साहू ,अवध वर्मा ,सेवक साहू,शिवचरण वर्मा,सुंदर ध्रुव , खेसराम साहू,भिख्लेश्वर ,पुष्पेंद्र , नारायण चेलक ,भीखम कन्नोजे,बुधराम वर्मा,संत जांगड़े,कार्तिक वर्मा, मिलन, परस भारद्वाज ,बलराम बंजारे,चंद्रशेखर ,राजकुमार,रमेश गिलहरे,राकेश साहू,सीमा ढीढ़ी,अनिता टंडन, डीगेश्वरी, ज्योति ,खिलेश्वरी,नीरा , द्रोपती,भारती ,राजिम, रामचंद्र वर्मा,संजय टिकरिया , कुशाल दास, प्रदीप वर्मा,ओमप्रकाश ,शिवकुमांर,मुकेश ,मोहन ध्रुव,तिजुराम यादव ,नंदकुमार साहू ,रोहित साहू,सुरेंद्र पटेल, शत्रुहन,ललित गुप्ता,टेकराम वर्मा,परमानंद बंधे ,धनेश ,तेजराम सहित ब्लॉक के समस्त सचिव ऊ पस्थिती में संपन्न हुआ।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!