आम आदमी पार्टी का जन संपर्क महा अभियान: वार्ड 3, 6 और 7 में डोर-टू-डोर संपर्क व विशाल रैली आयोजित 


नगर में आम आदमी पार्टी के जन संपर्क महा अभियान के दूसरे दिन वार्ड क्रमांक 3, 6 और 7 में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से डोर-टू-डोर संपर्क किया। इस अभियान में पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सोनी, पार्टी प्रभारी कमल महान, वरिष्ठ कार्यकर्ता भरत सिंह चौहान, लच्छी राम पाल, सुनील श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। 

वार्ड क्रमांक 7 में पार्टी के अधिकृत पार्षद प्रत्याशी कांति निर्मलकर के समर्थन में एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सोनी ने अपने घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु प्रस्तुत करते हुए कहा कि— 

– नगरपालिका में किसी भी कार्य के लिए रिश्वत नहीं ली जाएगी। 
– हाउस टैक्स को आधा कर दिया जाएगा। 
– पानी का बिल पूरी तरह माफ किया जाएगा। 
– जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र एक फोन कॉल पर उपलब्ध कराया जाएगा। 
– भवन निर्माण की NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लिए घर पहुंच सेवा दी जाएगी। 
– पूरे शहर में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। 
– नगरपालिका द्वारा संचालित स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। 
– शहर की सड़कों, गलियों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। 

इस अभियान में प्रमुख रूप से कमल महान, भरत सिंह चौहान, सुनील श्रीवास्तव, गजानंद साहू, सेवती साहू, योगेश निषाद, ज्योति यादव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!