संवाददाता – अंजना मांझी
नारायणपुर – देश में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन अलग-अलग तरीके से मना रहे हैं। इसी कड़ी में आज नारायणपुर जिले में आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबे उम्र की कामना की। इस अवसर पर आप जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग, जिला सचिव मनीष राठौर, महिला विंग जिलाध्यक्ष रामदाय सलाम, ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल दुग्गा,मानकु पोटाई, परमीत दुग्गा,अमृत सरकार, विश्वनाथ दुग्गा, सरोज दुग्गा,लता राणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS
Post Views: 22