अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी

नई दिल्ली :- अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है।आम आदमी पार्टी के विधायक दल की हुई बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद आतिशि मौजूदा दौर यानी वर्तमान समय में भारत की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को चुन लिया है। सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई। आतिशी के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने रखा। जिस पर सबने सहमति जताई। बाद में गोपाल राय ने इसकी जानकारी साझा की। कहा, अब अगले चुनाव तक आतिशी ही दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। पूरे विधायक दल ने उन्हें दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ अपना नेता चुना है।

आतिशी का नाम फाइनल होने के साथ ही वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इससे पहले, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित भी दिल्ली की कमान संभाल चुकी हैं। आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं। मौजूदा समय में उनके पास कुल 13 मंत्रालय हैं। सियासी गलियारों में आतिशी को केजरीवाल के भरोसेमंद साथियों में से एक माना जाता है। आतिशी के राजनीतिक करियर की बात करें, तो उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में सबसे पहली बार कदम रखा था। वो 2015 से 2018 तक दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं। ये तेज तर्रार ‘आप’ नेता पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी यानी पीएसी की मेंबर भी रह चुकी हैं। आतिशी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें गौतम गंभीर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
6
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!