Bijapur Naxal Encounter News : मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर,जिला अस्पताल में लाया गया शव, जल्द ही होगी सभी की पहचान

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में एक बार ​फिर जवानों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया। सीएम साय ने कहा कि, बीजापुर में हुए नक्सली हमले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सीएम साय ने कहा कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। 12 नक्सलियों के शव बरामतद किए जा चुके हैं।
वहीं, अब मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को जिला अस्पताल लाकर मर्च्युरी में रखा गया है। बता दें कि, यह मुठभेड़ बीजापुर के पीड़िया के जंगल में हुई है बताया जा रहा है कि, आज सुबह से ही जवान जंगल की ओर सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गई। हांलकि देर शाम तक मुठभेड़ जारी थी। इसके बाद जवानों ने जंगलों से वापस लौट गए।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!