भाजपा ने छिनी कुर्सी बहुमत होने के बावजूद भी कांग्रेस की जनपद अध्यक्षा को मिले 5 वोट

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर एक झटका अध्यक्षा हारी

छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के जनपद पंचायत बकावंड में जनपद सदस्यों के द्वारा 16 फरवरी को अध्यक्षा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा के ऊपर जनपद सदस्यों को विश्वास में लेकर नहीं चलने की शिकायत जिला प्रशासन को किया गया था जिस पर कल मतदान हुआ और शिकायतकर्ताओं की जीत हुई बहरहाल भारतीय जनता पार्टी ने किसे अध्यक्ष बनाना है यह नाम तय स्पष्ट रूप से नहीं किया है किंतु कल शिकायतकर्ताओं की जीत हासिल के बाद कोसमी के जनपद सदस्य धनुर्जय कश्यप के घर में लोगों का जमावड़ा बना हुआ था लोगों ने बताया कि धनुर्जय कश्यप ने विधानसभा चुनाव की हार उन्हें ज्यादा महंगा पड़ा था जिसके बाद अच्छी मेहनत कर हार का भरपाई कर जनपद कि कुर्सी भाजपा के नाम कर दिखाया पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी पीट थपथपाते हुए जीत पर बधाई दी साथ ही बकावंड मंडल का भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन  कर कार्यकर्ताओं को जोश भरा उद्बोधन के साथ लोकसभा चुनाव में कमर कसने की ताकत भी दिया। ज्ञात हो कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा अपनी बढ़त बनाते आगे बढ़ रही है जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। इस उपलक्ष्य में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ,पूर्व विधायक डां.सुभाऊ कश्यप पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी ,जगदलपुर नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,जिला महामंत्री वेद प्रकाश पांडे नारायण बिसाई धनुर्जय कश्यप जितेंद्र पाणिग्राही, परिस बेसरा, सुनील सेठिया ,मंडल महामंत्री और क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!