CG में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:एरिया डोमिनेशन पर निकले थे जवान, नक्सलियों ने की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में 10 लाख रुपए का इनामी माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हई है। इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गया है। बताया गया है कि जवान जंगल की ओर एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक 10 लाख का इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। उसका शव भी बरामद कर लिया है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र है।

जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान सोमवार सुबह एरिया डोमिनेशन पर छोटेडोंगर जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान वहां पहले से कुछ नक्सली पहाड़ों के नीचे मौजूद थे। जवानों को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी फायरिंग कर दी। पता चला है कि दोनों तरफ से करीब आधे घंटे फायरिंग चली, जिसमें नक्सली साकेत नरेटी (30) मारा गया है। साकेत कांकेर जिले का रहने वाला था। वह नक्सलियों के पी.पी.सी. प्लाटून नंबर 6 का सेक्शन कमांडर था। सरकार ने साकेत पर 10 लाख का इनाम रखा था। पुलिस ने मौके से एक AK 47 राइफल भी बरामद किया है। फिलहाल जवानों का मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

20 लाख के नक्सली ढेर हुए थे
बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में पिछले 1 सप्ताह में जवानों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 4 माओवादियों को ढेर किया है। इनमें 3 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन चारों माओवादियों पर छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जिन तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया गया है वे कटेकल्याण एरिया कमेटी की हार्डकोर माओवादी थीं। तीनों कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रही हैं। इसके अलावा जिस पुरुष माओवादी को जवानों ने मारा है वो नक्सलियों के इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय था।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!