संवाददाता – खिलेश साहू
धमतरी :- भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारी यथु ने कहा कि सरकार ने पांच साल तक के लिए अंतिम कार्डोदय धारकों के लिए नया इतिहास बनाने की घोषणा की है।
भारतीय जनता पार्टी के आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने कहा कि प्रदेश के मुख्या विष्णुदेव साय ने अंत्योदय कार्ड धारकों को अब पांच साल तक मुफ्त चावल देने की घोषणा की है, जिससे एक नया इतिहास बना है। लोगों के चावल की चिंता सरकार ने अपनी जिम्मेवारी में ली है। इस फैसले से हमारे प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों की तस्वीरें सामने आएंगी। इसके पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की सरकार में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया था जिसके अंतर्गत गरीब परिवारों को 1 किलो ग्राम चावल की दुकान अंत्योदय कार्ड धारकों की चिंता दूर कर दी गई थी। आगे अमन राव (महामंत्री भाजपा मंडल आमदी) ने कहा की हमारे युवराज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी गरीबों की चिंता की है। इसका लाभ हमारे प्रदेश के लोगों को मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अंतोदय के भाव से काम किया है और हर वर्ग की चिंता की है कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और अभी भी सरकार ने एक और नारा दिया है छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है और हम ही सवरेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा के साथ कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं।

Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS