CG NEWS : आधुनिकता में सनातन धर्म के प्रति जन जागृति अति आवश्यक – अदिति

खरोरा :- ग्राम चण्डी में महाकाल गणेश समिति के तत्वाधान में रामायण का आयोजन रखा गया। एकता मानस परिवार मंडली (राजनांदगांव) ने विभिन्न प्रसंगों को लेकर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्रीरामचंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार ने एकता मानस परिवार मंडली का अभिनंदन करते हुआ कहा कि रामलीला, भगवान श्रीराम की ऐसी लीला है जिससे सम्पूर्ण मानव जीवन का सार समाहित है। रामलीला हमारे कलाकारों के माध्यम से प्रत्येक मानव जीवन के लिए नेक संदेश है एवं जीवन में मार्गदर्शन देने वाला ज्ञानरुपी सागर है। भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास की गाथा हमे सम्पूर्ण जीवन को जीने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि एक पुत्र का क्या धर्म होना चाहिए, एक पिता का क्या धर्म होना चाहिए, एक राजा का क्या धर्म होना चाहिए सहित न जाने कितने संदेश प्रभु श्रीराम ने अपने आचरण एवं व्यवहार से प्रस्तुत किए। अदिति बघमार ने युवाओं से अपील की, कि आप सभी अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन में चले और अपने आने वाली पीढ़ी को श्रीरामचरित मानस, रामायण एवम् भगवान श्रीरामचंद्र की लीलाओं के माध्यम से जीवंत गाथाओं का श्रवण करवाए। इस आधुनिक युग में सनातन धर्म के प्रति जन जाग्रति अति आवश्यक है। उन्होनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुआ कहा कि हिंदुओ की आस्था का आदर करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना, ये हमारे जीवन कालखंड की अति सौभाग्यशाली क्षण है। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की कल्पना करते हुए कहा की ऐसे ही आयोजनों से हम अपने नीव को मजबूत करते जाए एवं हमारे सनातनी धार्मिक ग्रंथों में दी गई बातो का आत्मसात करे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर चलकर हमे अपने जीवन को चरितार्थ करे एवम् हिंदू युग की जागृति में अपना योगदान दे। कार्यक्रम को ध्रुव सामाज अध्यक्ष टॉपलाल ध्रुव एवं सरपंच प्रतिनिधि द्वारिका वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर होरीलाल वर्मा, केजराम ध्रुव, देवेंद्र वर्मा, राजकुमार यदु, भगवती वर्मा, वेदप्रकाश साहू, देवसिंह वर्मा, राजू वर्मा, विशेषर ध्रुव, सदाराम साहू, बी आर साहू , जनक वर्मा, बोधन ध्रुव, गजानंद ध्रुव, रामखिलावन वर्मा, झाडूराम एवं काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
6
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!