CG NEWS : नगरपालिका मंदिरहसौद, चंदखुरी की महिला समूहों को शकुन शिवकुमार डहरिया ने सम्मानित

संवाददाता – रोहित वर्मा

खरोरा :- कांग्रेस की भूपेश सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिये विभिन्न हितकारी योजना चलाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। महिला समूह को शासन के द्वारा आर्थिक सहायता देकर उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिये प्रेरित भी किया जा रहा है। जिससे प्रेरित होकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिला समूह स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक लाभ लें रही हैं साथ ही अन्य के लिये भी मार्गदर्शक का भी काम कर रहीं हैं। इन्हीं महिलाओं को उनके परिश्रम एवं स्वयं के बल पर स्वरोगार स्थापित करने के कारण क्षेत्रीय विधायक एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अपने विधानसभा क्षेत्र के स्व सहायता समूह के महिलाओं को उनके कार्यों के लिये प्रोत्साहित कर उन्हें सम्मानित कर रहें हैं। इसी कड़ी में राजश्री सद्भावाना समिति रायपुर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, चंदखुरी के संयुक्त तत्वाधान में नगरपालिका मंदिरहसौद एवं नगर पंचायत चंदखुरी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शकुन शिवकुमार डहरिया अध्यक्ष राजश्री सद्भावना समिति रायपुर व सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति, प्रभारी अजा. विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में अच्छा कार्य करने लिये सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से द्वारिका साहू संचालक अपैक्स बैंक, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, केशरी मोहन साहू जिलाध्यक्ष महिला कंाग्रेस रायपुर ग्रामीण, ओमप्रकाश यादव पूर्व अध्यक्ष नपा. मंदिर हसौद, रविशंकर धीवर पूर्व अध्यक्ष नपा. चंदखुरी, दिनेश ठाकुर महामंत्री जिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, शारदा देवी वर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, सौरभ चन्द्राकर,निखिल वर्मा, मयंक तिवारी, प्रेमशंकर यदु, हेमंत कोटराने, चेतन वर्मा, संतोष वर्मा, मोंगरा चौहान, कृष्णा साहू, संतोष सिंहा, दिलीप जोशी, प्रेमनारायण मिश्रा, अंजू बघेल, जोईधाराम साहू, प्रिती मिश्रा, धनमत गायकवाड़, आदित्य सिन्हा, अवधेश मिश्रा, प्रवीण सिंह, अनुज मिश्रा, राकेश जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, कपिल पटेल, संजय निर्मलकर, मिथलेश पटेल, निर्देश सिन्हा, संतोषी ध्रुव, गुंजन साहू, सुनिता वर्मा, कुंती वर्मा, योगेश्वरी वर्मा, गायत्री साहू, संगीता सेन, प्रतिमा खुटीया, हेमा शुक्ला, रिता मंडल, ओमबती सहित महिला समूह की 1500 महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!