CG NEWS : जिला अस्पताल जांजगीर में सालभर से सोनोग्राफी डॉक्टर नहीं, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही गाड़ियां

जांजगीर :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के जिला अस्पताल में अनियमितता,असुविधा एवं दुर्दशा रहती है। कभी ओपीडी में डॉक्टर नहीं बैठते कभी इतने बड़े जिला अस्पताल होने के बावजूद वहां सोनोग्राफी का कोई डॉक्टर ही उपलब्ध नहीं होता , गर्भवती महिलाएं इलाज हेतु घंटो खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करती है, इसी क्रम में एक और कारनामा यह दिखा की जिला अस्पताल जांजगीर में चल रही गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन ही नही है।

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में गाड़ियों को चलते कई साल हो गए. जब इस बारे में सिविल सर्जन को ही जानकारी नहीं होती, जिला अस्पताल जांजगीर में चल रही गाड़ियों के प्रभारी के द्वारा जो जानकारी दी गई वह गाड़ी रजिस्ट्रेशन से पूर्व से चलना बताया गया वो भी लिखित रूप में उन्हें यह भी ज्ञात नही कौन सी गाड़ी कब से उपयोग में लाई गई है।

चिकित्सकों की OPD में समय पर उपलब्धता हो सुनिश्चित करने हेतु प्रयास किये जाने की प्रभावी रूप से जरूरत है। वर्तमान में विभिन्न स्तर पर सरकारी सिस्टम को दुरुस्त करने सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें प्रमुख रूप से अधिकारियों कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु बायोमेट्रिक मशीनें लगाने /दुरुस्त करने जोर दिया जा रहा है।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!