CG Weather update : छत्‍तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी , खबर पढिए और जानिए कौन-कौन से जिलों में होगी भारी बारिश ….

CG Weather update : जून का महीना 36 फीसदी कम बारिश के साथ बीतने को है। अभी रायपुर समेत 31 जिलों में स्थिति माइनस की है। छत्‍तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश को लेकर अलर्ट (Rainfall Alert) जारी किया गया।

आज इन जगहों पर होगी भारी बारिश : मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे जिलों में यह भारी वर्षा हो सकती है। इनमें प्रमुख रूप से कांकेर,रायगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार, जशपुर सहित अन्य बहुत से क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान :

रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज.
माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज.
बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज.
पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज.अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज.
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज.
दुर्ग का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज.
राजनादगांव का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज.

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!