रायपुर :- छत्तीसगढ़ की जनता को भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मानसून आने की स्थिति को लेकर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 13 को मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। जिससे जल्द ही आम लोगों को राहत मिलने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है।
बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं बताया गया कि छत्तीसगढ़ में भी इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है।IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मॉनसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मॉनसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।
वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। 13 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। क्योंकि 19 मई को अंडमान निकोबार में मानसून की एंट्री हो जाएगी। 1 जून को केरल में पहुंचने का समय निर्धारित है। वही 5 जून से छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। 13 जून तक बस्तर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS