chhattisgarh Election : आज दोपहर 12 बजे होगी भाजपा विधयक दल की बैठक, CM का हो सकता है ऐलान

छत्तीसगढ़ :- 3 और 4 दिसंबर को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे। दो राज्यों में सरकार बन चुकी है। हालांकि, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार का गठन अभी तक नहीं हो सका है। भाजपा नेतृत्व अभी तक इन तीनों राज्यों में शानदार बहुमत के बावजूद, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की लिस्ट तैयार नहीं कर सका है। हालांकि, तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। राजनाथ सिंह को राजस्थान की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो अन्य नेताओं के साथ मध्य प्रदेश जाएंगे। आपको बता दें कि भोपाल में सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल को दी गई है।

छत्तीसगढ़ में आज भापपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री का हो सकता है ऐलान
छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने को लेकर भाजपा दफ्तर में हलचल तेज हो गई है। आज सुबह पर्यवेक्षक दिल्ली से रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। वहीं, आज दोपहर 12 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है। इसमें तीनों पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद लंच पर विधायकों से पर्यवेक्षक मिलेंगे। लंच के बाद दोपबर दो बजे फिर बैठक होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!