CM Sai on Jharkhand tour : आज झारखंड दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय,तीन बड़ी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

रायपुर :- लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहें हैं। सीएम साय अलग-अलग राज्यों में चुनावी संबोधित कर रहें है और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में सीएम साय आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। सीएम विष्णुदेव साय झारखंड में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इन जगहों पर सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम साय
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 8:55 बजे के करीब सीएम साय राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित हैलीपेड से झारखंड जाने के लिए यहां से रवाना होंगे। जिसके बाद वह झारखंड के पश्चिम सिंहभूम पर लैंड करेंगे। वहीं लगभग 11 बजे के करीब वह मनीपुर के ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को इस दौरान संबोधित करेंगे। जिसके बाद 11:50 बजे सीएम साय मनीपुर ग्राउंड से गाटाडीह प्रखंड मैदान जाने के लिए रवाना होंगे। वहीं करीब 12:50 बजे के दौरान सीएम साय सिमडेगा जिला स्थित कूरदेग में अपनी दूसरी जनसभा को यहाँ पर संबोधित करेंगे। जिसके ठीक बाद 2.40 बजे वह गुमला जिले जायेंगे। और यहां पर लगभग तीन जनसभा को सीएम संबोधित करेंगे। सभा के बाद शाम को 5:05 बजे के करीब वह झारखंड से वापस राजधानी रायपुर आएंगे।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
6
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!