Kanker News: चारामा थाना क्षेत्र के बरकछार और लीलेझर के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक कमांडर वाहन पुल से नीचे गिर गई। वाहन में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और वाहन चालक शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह अनियंत्रित हो गई और पुल से जा टकराने के बाद नीचे गिर गई। हादसे में सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS
Post Views: 782