DELHI : महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय जीते विशाल पाटिल ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। इसके साथ महाराष्ट्र में कांग्रेस का संख्या बल 13 से बढ़कर 14 हो गया है। विशाल पाटिल ने नई दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद पाटिल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को समर्थन का पत्र सौंपा।
विशाल पाटिल कांग्रेस से लड़ना चाहते थे, लेकिन सीट शेयरिंग में यह सीट उद्धव ठाकरे के पास चली गई थी। ऐसे में वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे। पाटिल एक लाख से अधिक वोटों से जीते हैं। उन्होंने सांगली सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद संजय काका पाटिल को हराया है। शिवसेना यूबीटी ने इस सीट से महाराष्ट्र केसरी रह चुके चंद्रहार पाटिल को उतारा था।

Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS
Post Views: 621