Crime News : बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सरगुजा :- जिले में बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 3 महीने पहले ही पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से वो डिप्रेशन में था। मृतक दीपेश उसके तीन बच्चो में सबसे बड़ा था। पिता ने पहले भी उसकी हत्या की कोशिश की थी। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कोटछाल गांव निवासी देवकुमार (35) शुक्रवार की रात अपने बेटे दीपेश (5) के साथ कमरे में सो रहा था। फिर अचानक देर रात उठकर उसने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद फांसी लगा ली। शनिवार सुबह परिजन जब बच्चे को उठाने के लिए कमरे में गए, तब इसकी जानकारी लगी। देवकुमार की पत्नी की तीन महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। करीब 6 महीने से देवकुमार की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उसके तीन बच्चोंं में दीपेश सबसे बड़ा था। उसका तीन साल का एक बेटा और एक साल की बेटी दादी के साथ सो रहे थे।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!