Dhamtari News : राष्ट्रीय स्तर खो खो प्रतियोगिता हेतु चयन

धमतरी :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम में 24 नवंबर को शाला परिवार ने 17 वर्ष बालक खो खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर खिलाड़ी का सम्मान किया गया ,व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन पर सोरम स्कूल के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक खेलने जा रहे हैं l संगीत की गढ़ कहे जाने वाले खैरागढ़ में दिनांक 01 .09 .23 से 04 .09 .23 तक राज्य स्तर खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम के 17 वर्ष बालक में धर्मेंद्र कुमार साहू पिता शत्रुघ्न साहू ने रायपुर जोन से प्रतिनिधित्व किया उनके अथक प्रयास से रायपुर जोन कांस्य पदक प्राप्त किया तथा उनका चयन राष्ट्रीय स्तर खो खो प्रतियोगिता हेतु हुआ यह आयोजन नासिक( महाराष्ट्र) में दिनांक 03. 12 .2023 से 07 .12. 2023 तक आयोजित होगा l छात्र की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश बाजपेई, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी हरीश देवांगन ,संस्था के प्राचार्य जे आर साहू, व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा , पूर्णिमा वारदे, अंजू लिखी ,बीपी साहू ,गुलेश्वरी देवांगन, सरिता शर्मा ,दानेश्वरी सिन्हा ,छाया श्रीवास्तव ,नलिनी मिश्रा, मनोरमा खरिया, सारिका वर्मा, प्रभा साहू, सरस्वती ध्रुव, वंदना दीरही ,योगेश साहू, कांति कन्नौज, महेश्वरी साहू, प्रहलाद साहू एवं धमतरी जिले के समस्त व्यायाम शिक्षक ने बधाई दिया

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
6
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!