Election News – छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने किया प्रेरित

चारामा। जिला कांकेर में जारी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 जारी है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु अठारह वर्ष से अधिक आयु होने पर मतदाताओं को शत प्रतिशत जोडने हेतु निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी डा प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा राकेश कुमार गोलछा के मार्गदर्शन में तथा तहसीलदार और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चारामा उमाकांत जायसवाल की उपस्थिति में बुधवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चारामा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला चारामा के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से अंर्तगत सुन्दर मानव श्रृंखला निर्माण कर आम जनों को मतदाता सूची से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। रंग बिरंगे गणवेश में उपस्थित छात्र छात्राओं ने ‘नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाइंड’ अर्थात ‘कोई भी मतदाता न छूटे’ का संदेश पूरी ऊर्जा के साथ जनता को दिया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी चारामा केशव साहू के नेतृत्व में सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भावना नरेटी, दोनों शालाओं के प्राचार्य क्रमशः अजय शर्मा, चंद्रशेखर यादव, मास्टर ट्रेनर द्वय केजूराम सिन्हा, मोहन जायसवाल और शाला स्टॉफ के शिक्षक शिक्षिकाएं पूरे समय इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यार्थियों के साथ जुटे रहे।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!