ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने नदी में कूदकर की खुदकुशी

बिलासपुर :- रविवार को ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला जान देने के लिए अरपा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और SDRF की टीम लापता महिला की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला गहराई में समा गई है, जिससे अभी तक नहीं मिली है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा में रहने वाली साहिला चंद्राकर का ससुराल चकरभाठा में है। वह अपने पति सुनील वाधवानी के साथ रहती है। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। लापता महिला की बड़ी बहन सोनी मानिकपुरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुरालवालों ने साहिला पर पैसे और गहने चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद वह मायके आ गई थी। वह 2 दिनों से टिकरापारा में रह रही थी। रविवार की देर शाम साहिला का पति सुनील से फिर विवाद हुआ था।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!