KANKER-उत्तर बस्तर कांकेर 24 जनवरी 2023 :-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करने के साथ भौतिक सत्यापन कराने के लिए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में जाकर किसानों से की गई धान की बिक्री के संबंध में जानकारी लेकर किसानों से समर्पण कराने की सहमति पत्र लेंवें। समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने का अंतिम दिवस 31 जनवरी निर्धारित की गई है, जो किसान टोकन कटा चुके हैं, उन किसानों का धान खरीदा जाये। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रां का निरीक्षण करें। जिस केन्द्र में अधिक धान की खरीदी हुई है तथा नवीन उपार्जन केन्द्रों का अनिवार्य रूप से जांच करें ताकि खरीदी में गड़बड़ी पाये जाने पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही किया जावे। धान खरीदी के पश्चात सभी किसानों के खातों में समय पर राशि अंतरित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने अनुविभाग में बैठक लेकर नोडल अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दें, ताकि धान खरीदी केन्द्रों में अवैध खरीदी को रोका जा सके।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला न प्रधानमंत्री आवास योजना का समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के जिन हितग्राहियों को आवास बनाने के लिए राशि स्वीकृति किया गया है, उन्हें समय पर आवास पूर्ण कराया जाये। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत भवन निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराई जावे। जिले के विधवा पेंशन, निराश्रित और निःशक्तजन पेंशन धारी हितग्राहियों के खाते में समय पर राशि अंतरित करने की भी समीक्षा किया। उन्होंने सुराजी गांव अभियान के तहत जिले के पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर शत-प्रतिशत जाति प्रमाण-पत्र जारी करने तथा राशन कार्ड संबंधी आवेदनों का निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ई-जनचौपाल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण कराने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने गौठानों में किये जा रहे गोबर खरीदी तथा वर्मी कम्पोस्ट विक्रय संबंधी जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर एस.अहिरवार, अपर कलेक्टर अंतागढ़ बी.एस. उईके, वन मण्डलाधिकारी कांकेर आलोक बाजपेयी, पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्ण, एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन, कांकेर एसडीएम धनंजय नेताम, अंतागढ़ एसडीएम के.एस. पैकरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS