संवाददाता – खिलेश साहू
कुरुद :- विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से चली आ रही है।
जिसमें अस्त्र-शस्त्र को सामने रखकर पूजा की जाती है।
बिरेझर पुलिस आज भी इस परंपरा को वर्षों से निभाती चली आ रही है
और विजयादशमी के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा कि जाती है। इसी उपलक्ष्य में थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी ने आज चौकी में अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ मिलकर विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र की पूजा की गई।
तत्पश्चात थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी,कर्मचारियों एवं पूरे क्षेत्र वासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
प्रभारी उमाकांत तिवारी,जगदीश सोनवानी, प्रधान आरक्षक सोहन ध्रुव,प्रमोद पांडे,शेषनारायण पांडेय,सहित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS
Post Views: 50