Narayanpur News : कला उत्सव प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन के 10 विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहा

संवाददाता – अंजना मांझी

नारायणपुर :- जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार को डाइट नारायणपुर में किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के 15 बच्चों ने भाग लिया और जिसमें से 10 प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Untitled design – 1

इसमें चि. राजेन्द्र उसेण्डी और कु हृषिता ध्रुव एकल तबला वादन में क्रमशः बालक एवं बालिका ग्रूप में प्रथम स्थान पर रहा। चि मनीराम वड्डे एवं कु सुनीता उसेण्डी शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चि अन्नू नुरेटि पारंपरिक लोक गीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Untitled design – 1

चि उपेन्द्र गोटा एवं कु विभा पात्र पारंपरिक लोकनृत्य में प्रथम स्थान किया। चि कमलेश जुर्री हारमोनियम वादन में, चि अर्जुन ध्रुव चित्रकला में, चि नरेश उसेण्डी मूर्तिकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डाइट के प्राचार्य आर मंडावी के करकमलों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये सभी विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने रायपुर जाएंगे।
आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। उसी तरह विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य एवं अन्य साधुवृन्द तथा शिक्षकों ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!