Narayanpur News : भाजपा नेता रतन दुबे की नक्सलियों ने की हत्या, चुनाव प्रचार के दौरान वारदात को दिया अंजाम

संवाददाता – अंजना मांझी

नारायणपुर :- नक्सलियों ने भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला नारायणपुर के कौशल नार का है। जहां नक्सलियों ने भाजपा रतन दुबे को मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।


रतन दुबे ग्राम कौशल नार इलाके में चुनाव प्रचार के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनको मौत के घाट उतार दिया। लंबे समय से ये होता आ रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों ने राजनीतिक दलों के नेताओं को निशाना बनाते हैं।
कुछ दिन पहले ही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई थी। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। बता दें कि साल 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!