ललित अग्रवाल/नेवरा :- बच्चों को कृमी से होने वाली बीमारियों से बचाने हेतु विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पैकरा मैंम स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर ममता सुनानी एवं संकुल प्राचार्य डॉक्टर राजेश चंदानी के मार्गदर्शन मे ररूहा राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा क्रमांक 1 में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु भाजपा महामंत्री ग्रामीण सौरभ जैन समाज सेवक गौरव अग्रवाल सुरेश लखवानी,महेश केशरवानी, दीपक चौथनानी, सोनू पंजवानी पासवान सर, शैलेंद्र डहरिया एस एम सी सदस्य कुसुम निषाद प्रभा यादव ,लक्ष्मी, सुरती आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे सभी अतिथियों के द्वारा के द्वारा कृमि से होने वाली बीमारियों व उनका बचाव कैसे कर सकते हैं।
उनकी जानकारी दी गई साथ ही नशा पान, गंदगी ,बुरे विचार से दूर रहकर स्वच्छता व सुविचार को अपनाकर हम अपने एवं अपने परिवेश को सुखद व स्वास्थ्य बना सकते हैं। सभी अतिथियों के द्वारा छात्रों को अल्बेंडाजोल खिलाकर उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक विनोद वर्मा के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर ममता सुनामी के द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मी देवी वर्मा सविता वर्मा एवं कामिनी देवांगन मैडम का विशेष योगदान रहा।
Author: CG FIRST NEWS
CG FIRST NEWS