NH-30 में हुआ हादसा, 2 की मौत:देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, सुबह राहगीरों ने देखा शव

कांकेर जिले में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अज्ञात वाहन ने NH- 30 पर बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया है। इस हादसे में दोनों युवक की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार-शनिवार की देर रात को हुआ। पुलिस को इस बात की जानकारी तब लगी है, जब इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने शनिवार सुबह दोनों का शव देखा। जिसके बाद मौके उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है और शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला चारामा थाना क्षेत्र के नथियानवा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के उड़कुड़ा निवासी आकाश उइके (25) के साथ समीर तांडिया (20) शुक्रवार रात को बाइक से लखनपुरी से नथियानवा गांव की ओर जा रहे थे। इस बीच देर रात को ही नथियानवा गांव में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि, महज 3 महीने पहले ही आकाश उइके की शादी हुई थी। आकाश टेंट हाउस का काम करता था।

इसी NH-30 में एक महीने में 4 मौतें हुई हैं।

इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में भी काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग एक महीने में NH-30 पर हुए सड़क हादसों में कुल 4 मौत हो चुकी है। पुलिस की तरफ से अभी यह पता नहीं चल सका है कि हादसा किस वजह से हुआ है। किसी गाड़ी ने ठोकर मारी और वह किसी तरफ गई है। इस बात की भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

2019 में 400 लोग घायल हुए

वहीं अगर जिले में पिछले कुछ सालों के सड़क दुर्घटना के मामलों की बात की जाए तो साल 2020 में सड़क दुर्घटना के कुल 320 मामले दर्ज किए गए। हालांकि 2020 में हादसों में कितने लोगों की मौत हुई है। यह प्रशासन भी अभी नहीं बता पा रहा है। इसके अलावा 2019 में कुल 351 सड़क हादसों में 173 लोगों की मौतें हुई हैं। जबकि 400 लोग घायल हुए थे।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!