विकास यात्रा में BJP विधायकों का विरोध, ग्रामीणों ने खूब सुनाई खरी खोटी,MLA का वीडियो वायरल, देखिए पूरी रिपोर्ट

इन दिनों भाजपा पूरे मध्य प्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है। विकास यात्रा का कहीं जोर-शोर से स्वागत हो रहा है

इन दिनों भाजपा पूरे मध्य प्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है। विकास यात्रा का कहीं जोर-शोर से स्वागत हो रहा है, तो कुछ जगह ग्रामीण इसका विरोध भी कर रहे हैं। ऐसे ही विरोध की एक तस्वीर शहडोल जिले के दो विधनसभा क्षेत्र जयसिंहनगर व जैतपुर विधासभा क्षेत्र से सामने आई है। जहां बीजेपी विधायक को ग्रामीणों ने घेर लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों का विरोध देखकर मौके से विधायक चुपचाप निकल गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा पहुंची। इस विकास यात्रा में तमाम अधिकारियों के साथ भाजपा विधायक मनीष सिंह भी शामिल थी। ग्राम चन्नौड़ी नगर में जैसे ही यह विकास यात्रा पहुंची, तो गांव के कुछ लोग 6 माह से मजदूरी भुगतान की समस्या को लेकर विकास यात्रा का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने विकास यात्रा के काफिले में शामिल विधायक मनीषा सिह को घेरा और खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों का विरोध देखकर मौके से विधायक चुपचाप निकल गई।

इसी तरह शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के में विकास यात्रा पहुंची, इस विकास यात्रा में तमाम अधिकारियों के साथ वर्तमान भाजपा विधायक (पूर्व वन एवमं राजस्व मंत्री) जयसिहं मारवी भी शामिल थे। ग्राम चुहिरा नगर में जैसे ही यह विकास यात्रा पहुंची, तो गांव के कुछ लोग गांव का विकास व रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर विकास यात्रा का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने विकास यात्रा के काफिले में शामिल विधायक जयसिंह मरावी सिह को घेरा और खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों का यह भी कहना था कि चुनाव के बाद आज विधायक विकास यात्रा में पहली बार दिखे है। लोगों का विरोध देखकर मौके से विधायक चुपचाप शांत रहे।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!