पद्मश्री फूलबासन ने खरोरा में मोर बाजार सदस्यता अभियान की शुरुआत की

खरोरा- छत्तीसगढ़ की महिला समूहों का बनाया हुआ उत्पाद अब ऑनलाइन बाजार में बिक्री के लिये उपलब्ध होंगे।
महिला सशक्तिकरण के लिए जानी पहचानी व्यक्तित्व पद्मश्री फूलबासन यादव ने खरोरा में महिला समूह को संबोधित किया और कहा कि जिस तरह से एक महिला अपने परिवार के लिए मेहनत करती है जी जान लगा देती है उसी तरह से वह अपने समाज अपने प्रदेश और अपने देश के लिए भी बड़ा काम कर सकती है महिला समूह को आवाहन करते हुए पद्मश्री फूलबासन यादव समूह को आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा देते नजर आए प्रदेश भर में हजारों महिला समूह काम कर रही हैं यह महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट बनाती हैं और इन्हें बाजार की जरूरत होती है ऐसे में उन्होंने अपने प्रयास का उदाहरण देते हुए कहा मोर बाजार मोर रोजगार अभियान के अंतर्गत राजनांदगांव जिले की महिला समूह लगातार आत्मनिर्भर हो रही है और पूरा प्रदेश इस आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ें इसलिए वह लगातार प्रदेशभर की महिला समूह को संगठित कर रही हैं और मोर बाजार मोर रोजगार के नारे के संग छत्तीसगढ़ की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनके उत्पादों को बाजार देने का बीड़ा उठाई है पद्मश्री फूलबासन यादव ने बताया कि लगातार उनकी संस्था छत्तीसगढ़ की महिलाओं को जागरूक और संगठित कर रही हैं ताकि महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता के संग समाज में एक सशक्त व्यक्तित्व की परिचायक बने खरोरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सोनी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और महिला समूह को आत्मनिर्भर करने इस मुहिम में सफल होने के लिए महिला समूह को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रोहणी  वर्मा  ,गौरी वर्मा वही संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!