रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा आज रायपुर आगमन से शुरू हुआ, जहां पहुंचते ही वे सीधे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने रवाना हुईं। इस समारोह में सम्मानित होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 1 बजे राजभवन पहुंचेंगी।

राजभवन में कुछ समय विश्राम के बाद वे अपराह्न 3:20 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने जाएंगी, जहाँ वे दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक छात्रों को संबोधित करेंगी। इसके बाद, वे पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि का विमोचन रिमोट के माध्यम से करेंगी। इस योजना में राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रुपए दिए जाते हैं।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति मुर्मू पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी और स्थानीय आदिवासी समुदाय से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगी। इस कार्यक्रम के बाद वे संध्या 7:05 बजे राजभवन वापस लौटेंगी, जहाँ राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!