प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर प्रवास के दौरान 866 करोड़ रूपये के 518 विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Kanker News – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 06 अक्टूबर को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा 8 अरब 66 करोड़ 16 लाख रूपये के 518 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जाएगा। इनमें 5 अरब 50 करोड़ 13 लाख रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 3 अरब 16 करोड़ 03 लाख रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम के दौरान जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5 करोड़ 78 लाख 31 हजार रूपए की सामग्री वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 06 अक्टूबर को गोविन्दपुर (खेल मैदान) में आयोजित कार्यक्रम ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में शिरकत करेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 120 कार्य, जिनकी लागत 84 करोड़ 22 लाख 54 हजार रूपए है, का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह उक्त विधानसभा क्षेत्र के 86 निर्माण कार्य, जिनकी लागत 2 अरब 61 करोड़ 61 लाख 85 हजार रूपए का लोकार्पण किया जाएगा। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 103 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिनकी लागत राशि 4 अरब 27 करोड़ 46 लाख 99 हजार रूपए है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के 91 निर्माण कार्यों का लोकार्पण 36 करोड़ 73 लाख 55 हजार रूपए की लागत से मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 38 करोड़ 43 लाख 62 हजार रूपए की लागत से किया जाएगा। साथ ही 64 निर्माण कार्य जिनकी लागत 17 करोड़ 67 लाख 99 हजार रूपए है, का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार कुल 8 अरब 66 करोड़ 16 लाख रूपये के 518 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जायेगा। इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से छात्रावास भवन निर्माण, सड़क निर्माण, पुलिया, देवगुड़ी, उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम, प्रतीक्षालय, आंगनबाड़ी भवन, मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय, गोटुल, सामुदायिक शौचालय, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, सामुदायिक एवं सामाजिक भवन, नल जल प्रदाय योजना, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बाजार शेड निर्माण, रंगमंच, ऑडिटोरियम आदि निर्माण कार्य शामिल है।
शुक्रवार 6 अक्टूबर को स्थानीय गोविन्दपुर के खेल मैदान में आयोजित ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में मुख्यमंत्री एवं अन्य मंचस्थ अतिथियों के द्वारा विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत कुल 12 हजार 730 हितग्राहियों को 5 करोड़ 78 लाख 31 हजार रूपए की सामग्री, ऋण स्वीकृति पत्रक, चेक, अनुदान, वन अधिकार मान्यता पत्र आदि का वितरण किया जाएगा।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
6
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!