आंवरी में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

आंवरी :- चारामा से लगे ग्राम आंवरी में देवउठनी पर्व के दिन रात्रि में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यअतिथि अमिता बंजारे जनपद सदस्य चारामा, अध्यक्षता भूषण सिन्हा अध्यक्ष नव सृजन आयोजक समिति, विशिष्ट अतिथि महेश साहू उपसरपंच,राजेश जैन संरक्षक, धन्नूराम साहू ग्रामीण अध्यक्ष, सियाराम बंजारे ग्रामीण उपाध्यक्ष ,गजेंद्र सिन्हा ग्रामीण कोषाध्यक्ष, चंद्रकुमार साहू ग्रामीण सचिव, भीमराज सिन्हा भूतपूर्व सैनिक,पप्पू सिन्हा शिक्षक,मुनेश्वर सिन्हा शिक्षक,रविशंकर साहू,किसुनराम साहू,संत कुमार साहू,अशोक यादव शिक्षक,लक्ष्मण सिन्हा शिक्षक, मनरखन पटेल अतिथि थे,

इस दिन गांव के समस्त विभाग के सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समिति के द्वारा किया गया,राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से नृतक दल शामिल हुए जिसमे सामूहिक नृत्य पर प्रथम प्रतिमा डांस ग्रुप जांजगीर चापा को5000रुपये पुरुस्कार,द्वितीय बस्तरिया डांस ग्रुप माहुद को पुरुस्कार 3000रुपये,तृतीय मनमोहनी डांस ग्रुप डौंडी बालोद को पुरुस्कार 2500रुपये,युगल नृत्य में प्रथम राजा हिंदुस्तानी कोरबा को पुरुस्कार 3000रुपये,द्वितीय मिताली एवं दामिनी देवरी बंगला को पुरुस्कार 2500रुपये,तृतीय टाइटल डांस ग्रुप बिलासपुर को पुरुस्कार 2000 रुपये ए वं एकल नृत्य में प्रथम गनिता विश्वकर्मा आरौद को पुरस्कार 2500रुपये,द्वितीय सूरज निषाद महासमुंद को पुरुस्कार 2000रूपये तृतीय जीवन साहू सिंगनपुर महासमुंद को 1500रूपये प्रदान किया गया यह कार्यक्रम सुबह तक चलता रहा जिसे देखने आसपास ग्राम के ग्रामीण लोग उपस्थित रहे l
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक राजेश जैन अध्यक्ष भूषण सिन्हा, उपाध्यक्ष भुवन सिन्हा,सलाहकार डोमार साहू, मुकुंद यादव,लक्ष्मण विश्वकर्मा,सचिव बोधन साहू,कोषाध्यक्ष रिलेश यादव,सहसचिव चुम्मन पाल,सदस्य कन्हैया साहू लोकेश साहू,बिहारी निषाद, तिलेश्वर साहू, पवन यादव, टकेश्वर कुलदीप,योगेश साहू एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा l

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!