किसी ने पीछे से दिया धक्का या खुद गिर गईं ममता… CM के साथ आखिर क्या हुआ?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिर में चोट लगी है। सिर में चोट लगने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीएमसी ने मुख्यमंत्री को चोट लगने की तस्वीर भी साझा की है। टीएमसी ने लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है। उनके लिए दुआ कीजिए। साल 2024 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दूसरी बार चोट लगी है। जनवरी महीने में उन्हें बर्धमान जिले से लौटते वक्त माथे के ऊपरी हिस्से में चोट लगी थी। तब मुख्यमंत्री के काफिले की कार की हल्का एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद सीएम के चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा था।

कैसे लगी सीएम को चोट?
मुख्यमंत्री ममता की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माथे में चोट उस वक्त पर लगी जब वह अपने घर में ट्रेड मिल कर रही थीं। इसके बाद उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी अस्पताल ले गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब चोट लगी तो वह कालीघाट आवास परिसर में थीं। इस साल ममता बनर्जी को दूसरी बार चोट लगी है। तृणमूल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोट लगाने की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें काफी काफी गंभीर चोट आई है। टीएमसी ने आग्रह किया है कि आप उनके लिए दुआ कीजिए।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!