तिल्दा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश बघेल के कार्यकारिणी का हुआ विधिवत विस्तार

रोहित वर्मा / खरोरा :- छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक संघ ब्लॉक इकाई तिल्दा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश बघेल ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार आज विधिवत रूप से जनपद पंचायत तिल्दा के सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर किया गया। संघ के वरिष्ठ 6 सदस्यों श्याम लाल वर्मा, रामाधार साहू, राकेश वर्मा, नरेंद्र वर्मा, विनोद वर्मा और देवेंद्र सिंह ठाकुर को संरक्षक बनाया गया है ताकि उनका आशीर्वाद और अनुभव का साथ सदैव युवाओं को मिलता रहे। सचिव पद का दायित्व गिरवर सोनी को प्रदान किया गया। उपाध्यक्ष नरोत्तम ध्रुव, कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद वर्मा, संयोजक ऋषि वर्मा, सहसंयोजक भुनेश्वर वर्मा, सहसचिव तुलसीराम साहू, महामंत्री लखेश्वर वर्मा, योगेश साहू, हिमांचल चौबे, मीडिया प्रभारी कौशल वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार श्रेय, सुरेंद्र वर्मा, चित्रसेन वर्मा, संजय वर्मा, संतोष वर्मा, भूपेंद्र साहू, योगेश वर्मा, सालिक राम वर्मा, दुष्यंत बंधे, अरविंद पुष्पकार, कमलेश वर्मा, नेमीचंद धीवर, शैलेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र डहरिया, कांत कुमार कन्नौजे, डोमार सिंह निषाद, कमल सिंह मंडावी, राजेश सिंह, विजय तिवारी और सुभाष गिरी गोस्वामी है। सभी पदाधिकारियों ने अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की बात कही। इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एल. के. जाहिरे और विकासखण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक एस. के. शर्मा का पदाधिकारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही अधिकारीद्वय के द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की गई।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!